नागपुर हिंसा: फहीम खान समेत छह के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज, बांग्लादेश एंगल की भी जांच

नागपुर पुलिस ने हिंसा मामले में बड़ा एक्शन लिया है। हिंसा के मास्टरमाइंड फहीम खान समेत छह के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की टीमें सोशल मीडिया अकाउंट को खंगालने में भी जुटी हैं। अभी तक 300 से अधिक अकाउंट्स को खंगाला गया है। 140 अकाउंट में आपत्तिजनक सामग्री मिली है। कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

साइबर क्राइम के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) लोहित मतानी के अनुसार फहीम खान समेत छह लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। कुछ लोगों ने पुलिस के खिलाफ हिंसा का समर्थन किया और उसकी प्रशंसा की। यह संख्या और बढ़ सकती है। इस हमले का समर्थन करते हुए कुछ टिप्पणियां की गईं, जिससे दंगे और भड़के। ऐसी टिप्पणियां करने वाले लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version